असम सरकार में भी घबराहट,मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल
असम सरकार में भी घबराहट,मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल
Share:

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक कल  मंत्री पद की शपथ लेंगे।

गुरुवार को, दोपहर 3 बजे. के आसपास, शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। भाजपा के दो विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी " असम के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा।
असम के मुख्यमंत्री ने पहले संकेत दिया था कि पहाड़ी जिलों से एक विधायक को असम मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 

हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में पहला बदलाव होगा। पिछले साल 10 मई को सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

असम के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गुवाहाटी में वरिष्ठ अधिकारियों और उपायुक्त (डीसी) सोनितपुर के साथ एक बैठक की, जिसमें "उपायुक्त के सम्मेलन" पर  चर्चा की गई।

सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देश्य से वर्चुअल बैठक के माध्यम से बैठक आयोजित की गई थी। 

त्वरित एक्शन व कूल कैप्टेंसी के लिए क्रिकेट प्रेमियों में तेजी से बढ़ी संजू की लोकप्रियता

केंद्र ने वित्त वर्ष 23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की वृद्धि

पैगम्बर विवाद: भारत को शिक्षा देने वाले 'क़तर' में हिन्दुओं को अंतिम संस्कार की भी इजाजत नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -