बिग बॉस 13 में नजर आ चुके आसिम रियाज और हिमांशी खुराना आज लोगों के प्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। आपको याद हो तो शो में आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया था और शो से बाहर निकलने के बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हिमांशी का जन्मदिन हो या आसिम का दोनों साथ दीखते हैं। वहीं दोनों अब तक कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुके हैं। इस बीच कभी दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं तो कभी दोनों की शादी की चर्चा भी हुई। इन सभी के बीच अब शादी के बारे में आसिम ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।
उन्होंने यह माना कि वह हिमांशी से प्यार करते हैं लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। एक रेडियो होस्ट से बात करते हुए आसिम ने कहा, ''यह बहुत जल्दी है। हम अभी काम कर रहे हैं। हम अभी रिलेशनशिप में हैं लेकिन हम काम कर रहे हैं। हम अभी काफी यंग हैं। निश्चित रूप से एक दिन हम शादी करेंगे।' इसके अलावा आसिम ने यह भी कहा कि, ''हम अभी अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। फैन्स का प्यार हमें मिल रहा है। हम बस अपने काम के जरिए उन्हें भी उतना ही प्यार देना चाहते हैं। हम कर सकते हैं। आप सब कर सकते हैं। हम दोनों यहां से नहीं हैं। हम आउटसाइडर्स हैं। सच कहूं तो मैं यहां अपने फैन्स की वजह से टिका हुआ हूं।'
वैसे जब भी हिमांशी और आसिम के बीच अनबन की खबरें आईं हैं दोनों ने साफ़ किया है कि ऐसा कुछ नहीं है। बात करें शादी की तो बीते दिनों ही हिमांशी ने भी यही कहा था कि अभी हम काम पर फोकस कर रहे हैं।
भोपाल: कोरोना संकट के बीच चोरी हुई फैबिफ्लू टैबलेट
अपने नागरिकों के लिए अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जल्द से जल्द भारत छोड़ें