धर्मनिरपेक्ष ताकतों को परेशान करने में लगी है भाजपा
धर्मनिरपेक्ष ताकतों को परेशान करने में लगी है भाजपा
Share:

पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के विरूद्ध सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की। मगर बिहार में महागठबंधन में शामिल घटक दल कांग्रेस ने आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव का समर्थन किया। कांग्रेस के राज्य प्रमुख अशोक चैधरी द्वारा कहा गया कि वे लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े हैं। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को कमजोर करने में लगी है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा गया।

गौरतलब है कि आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार में पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और चार अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव के अलावा चार अन्य लोगों का नाम आया है।

सीबीआई ने गुरुवार को इस मामले में भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज करते हुए पटना में सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास सहित पटना,रांची,गुरुग्राम और भुवनेश्वर में 12 जगहों पर छापेमारी की। उनका कहना था कि गुजरात में अमित शाह तड़ीपार थे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों लोगों की जान लेकर प्रधानमंत्री बने हैं।

मगर अब वे हमें परेशान कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लालू प्रसाद यादव से संबंधित विभिन्न परिसरों पर सीबीआई द्वारा की गई छापामार कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान दिया गया। कानून को अपना कार्य निष्पक्ष तरह से और समुचित तरह से करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई को आधारभूत सवालों का जवाब देना चाहिए। सीबीआई के अनुसार वर्ष 2004 है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में आखिर इतना समय क्यों लग गया।

सुशील मोदी ने दिया लालू यादव के खिलाफ बयान, नीतीश की सरकार तक गिराने के लिए हो गए थे तैयार

लालू प्रसाद यादव ने दी मोदी को चेतावनी, कहा - 2 दिन के भीतर माफ़ी मांगे

बिहार : कारोबारी की हत्या से भड़की हिंसा, उग्र हुए लोगो ने पुलिस की गाड़ी फूंकी

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -