लव जिहाद विवाद : पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शादी हुई संपन्न
लव जिहाद विवाद : पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शादी हुई संपन्न
Share:

मैसूर : एमबीए ग्रेजुएट अशिता को जब शकील अहमद से प्यार हो जाता है, तो पूरी दुनिया उनकी दुश्मन बन जाती है, लेकिन प्यार ने आखिरकार घर वालों को मानने पर मजबूर कर दिया कि यह लव जिहाद नहीं है। रविवार को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। कर्नाटक के मैसूर में एक कन्वेंशन सेंटर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

विवाद के दौरान परिवार व मित्र के अलावा पुलिस भी भारी संख्या में मुस्तैद थी। कई दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ता इस शादी को लव जिहाद का नाम दे रहे थे। उनका मानना था कि अशिता एक हिंदू लड़की है और शकील एक मुस्लिम है, ऐसे में वो अशिता का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास कर रहा है।

कर्नाटक में वीएचपी सेक्रेट्री बी सुरेश ने कहा- यह लव जिहाद है। अगर यह प्यार है तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन यह मामला जबरदस्ती का लग रहा है। लेकिन दोनों के परिजनों ने इस दौरान उड़ने वाले सारे अफवाहों को दरकिनार किया और शादी के सेलिब्रेशन का आनंद उठाया।

अशिता के पिता नरेंद्र बाबू ने कहा कि विरोधियों को यही संदेश है कि भारत में हम सब समान है। जब सब जश्न मना रहे है, तो 0.01 प्रतिशत लोगों के विरोध से क्या होगा। परिवार ने बताया कि दोनों कॉलेज में क्लासमेट थे। दोनों पड़ोसी भी रह चुके है।

दोनों ने साथ ही एमबीए किया और 12 साल से एक-दूसरे को जानते है। पुलिस ने दो विरोध प्रदर्शनकर्ताओं को मांड्या में अरेस्ट किया था। रविवार को हाई सिक्यॉरिटी में शादी हुई। इस जोड़े को सामाजिक कार्यकर्ताओं का अच्छा खासा सहयोग मिला। लेखक केएस भगवान ने शादी अटेंड की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -