केजरीवाल जाएंगे पंजाब, मृतकों के परिवार का पूछेंगे हाल-चाल
केजरीवाल जाएंगे पंजाब, मृतकों के परिवार का पूछेंगे हाल-चाल
Share:

अमृतसर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब फरीदकोट जाएंगे जहाँ वो हाल ही में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलेंगे और घटना के बारे में उनसे जानकारी लेंगे। केजरीवाल सबसे पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे और उसके बाद सीधा फरीदकोट के कोटकपुरा। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम एक दिन का है। कोटकपुरा में गुरु नानक शाह के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के बाद हिंसा भड़की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी।

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब अहम है क्यों कि लोकसभा चुनाव में आप ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसलिए पार्टी अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। दूसरी ओर पंजाब पुलिस पर भी सवाल उठाए जा रहे है। इस पूरी हिंसा को पुलिस ISIS की करतूत बता रहा जिससे चारो ओर पुलिस की फजीहत हो रही है, तो वही गिरफ्तारियाँ भी कई सवाल खड़े कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -