PM के बाद CM का नंबर, मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा स्टेचू
PM के बाद CM का नंबर, मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा स्टेचू
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम की प्रतिमा को लंदन के लोकप्रिय मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाए जाने की बात समाने आने के बाद अब यह जानकारी सामने आई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिमा भी इस संग्रहालय में लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनका स्टेच्यु इस म्युजि़यम में लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से संग्रहालय को अनुमति दे दी गई है। सीएम केजरीवाल का यह स्टेच्यु दिल्ली में बनने वाली म्युजि़यम की शाखा में लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखे गए एक पत्र में मोम की आदमकद प्रतिमा लगाने को लेकर सहमति भी जताई गई थी। सीएम केजरीवाल ने भी इस मसले पर अपनी ओर से सहमति दे दी। यह स्टेच्यु दिल्ली में प्रारंभ होने वाली संग्रहालय की शाखा में स्थापित होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ भारतीय ऐसे हैं जिनका मोम का स्टेच्यु इस संग्रहालय में लगा है। जिनमें राष्ट्रपति महात्मा गांधी, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, भारत रत्न सचिन तेंडुलकर समेत फिल्म जगत की दूसरी हस्तियां भी शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोम का स्टेच्यु लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय के ही साथ हांगकांग में भी लगाया जाएगा। दरअसल लंदन, सिंगापुर, हांगकांग, बैंकांक में मोम के पुतलों को तैयार किए जाने की योजना है। सीएम केजरीवाल के पुतले के निर्माण की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -