सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर फंस गए रे केजरी
सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर फंस गए रे केजरी
Share:

नई दिल्ली : एक कार्टून सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस कार्टून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया था, इसके बाद से ही वो एक और मुसीबत में फंस गए है। इस कार्टून में पीएम नरेंद्र मोदी को मेक इन इंडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिखाया गया है।साथ ही सांकेतिक रुप से हनुमान जी को आग लगाते हुए दिखाया गया है।

असल में यह कार्टून द हिंदू अखबार में मंगलवार को प्रकाशित किया गया था। इस विवादित कार्टून को जैसे ही केजरीवाल ने शेयर किया, सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। कुछ ही सेकेंड्स में #KejriwalInsultsHanuman ट्रेंड करने लगा। जोया अंसारी नाम की एक लड़की ने लिखा कि सर मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मुझे भी यह अपमानजनक लगा।

गीतिका नाम की एक दूसरी लड़की ने लिखा कि मोदी और भारत से नफरत करना काफी नहीं था, जो अब हिंदु देवी-देवताओं का भी अपमान करने लगे। एक अन्य ने लिखा कि अन्य देशों में पैगंबर का अपमान करने पर लटका दिया जाता है, लेकिन भारत में हिंदुत्व की बुराई करने पर वोट बैंक बढ़ जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -