केंद्र को छोड़ देना चाहिए ACB पर अपना अधिकार
केंद्र को छोड़ देना चाहिए ACB पर अपना अधिकार
Share:

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का नियंत्रण छोड़ने और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार रोधी प्रयासों में सहयोग देने की अपील भी की गई। ट्विटर पर अपील करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एसीबी पर अपना नियंत्रण छोड़ देना चाहिए। दिल्ली की सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचाररोधी प्रयासों को सहयोग किए जाने की अपील भी उन्होंने की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार लाचार नहीं है। वह भ्रष्ट लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई तरीके भी अपना सकती है। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि एसीबी राज्य सरकार के अधीन नहीं है। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि दिल्ली सरकार कुछ नहीं कर सकती है। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कई तरीके अपना सकती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पर एसीबी की शक्तियां हथियाने का आरोप लगाया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह मांग भी कर चुके हैं कि भ्रष्टाचार रोधी संस्था आम आदमी पार्टी की सरकार के हाथ में होना चाहिए थी। जिससे भ्रष्टाचार में इन्वाॅल्वमेंट कम हो सके। प्रधान सचिव संजय प्रताप सिंह को रिश्वत के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार में भ्रष्ट अधिकारी को कोई स्थान नहीं दिया गया है। सिसौदिया द्वारा यह भी कहा गया कि वे भ्रष्टाचार में लगे हुए अधिकारियों को साफ संदेश देना चाहते हैं कि उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही मंत्री हों या फिर अधिकारी व कर्मचारी उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -