'छठ पूजा के दौरान यमुना प्रदूषित न हो..', अधिकारियों को केजरीवाल का आदेश
'छठ पूजा के दौरान यमुना प्रदूषित न हो..', अधिकारियों को केजरीवाल का आदेश
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार (21 अक्टूबर) को कहा है कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि छठ पर्व के दौरान यमुना नदी प्रदूषित नहीं हो। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पर्व मनाया जाएगा। सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि यमुना प्रदूषित ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएं।''

इसके साथ ही, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आप सरकार छठ पूजा के सामुदायिक उत्सव के लिए 1100 घाटों पर फंड देगी। बता दें कि, छठ पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बीच एक लोकप्रिय पर्व है। चार दिनों तक चलने वाले यह पर्व, इस साल 28-31 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा। इसमें लोग सूर्य भगवान की पूजा करते हैं।

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाला छठ पूजा का सामुदायिक समारोह दो वर्षों से प्रभावित था। इस साल दिल्ली सरकार ने 1100 घाटों पर सामुदायिक समारोहों के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, '2014 में दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के आयोजन को 69 घाटों पर वित्त पोषित किया और इसपर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब 2022 में सरकार 1100 स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन के लिए पैसा देगी और 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी।'

वरुण गांधी ने फिर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, युवाओं को लेकर कही ये बात

'बच्चों के रूप में जन्म लेंगी आत्माएं, ये अल्लाह का हुक्म है..', जनसँख्या मुद्दे पर सपा MLA का बयान

'कोई अपराधी आज बाहर नहीं, जेल में है या मारा गया..', पुलिस स्मृति दिवस पर गरजे योगी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -