मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है केजरीवाल
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की बात सामने आई है। इस बार भी केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली करने का कारण चुनावों को माना जा रहा है। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए वे दिल्ली छोड़ सकते हैं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की कमान संभालने पंजाब जा सकते हैं।

अरविंद के इस निर्णय से पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब राजनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है। जीत के लिए यह बेहद आसान स्थान है। बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 4 सीटें हासिल हुई थीं। दरअसल लोकसभा चुनाव की ये सभी सीटें पंजाब से थीं।

पंजाब में अकाली दल - भाजपा सत्ता में काबिज है। वर्ष 2017 में यह सरकार 10 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर लेगी। हालांकि सरकार के सामने श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी होने, मोंगा बस कांड और कई तरह के असंतोष की बात सामने आई है। ऐसे में सत्ता विरोधी लहर भी पंजाब में हावी है। जिसके कारण माना जा रहा है कि यहां आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -