Twitter पर सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले देश के दूसरे नेता अरविंद केजरीवाल
Twitter पर सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले देश के दूसरे नेता अरविंद केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में दिन बा दिन बढ़ोतरी होती जा रही है, और वह सोशल साइट ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं की कतार में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जानकारी दे की बुधवार को ट्विटर पर केजरीवाल के फॉलोअर्स की संख्या 60 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया प्रमुख अंकित लाल ने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल (@ArvindKejriwal) के फॉलोअर्स की संख्या 60 लाख से ऊपर पहुंच गई है.. इसके साथ ही अब भारतीय नेताओं की इस सूची में अरविंद केजरीवाल सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi) से एक कदम पीछे रह गए हैं, जिनके ट्विटर पर एक करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

बता दे की दोनों ही भारतीय नेता सोशल मीडिया का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए पहचाने जाते हैं। मालूम हो की पीएम नरेंद्र मोदी तथा अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर (@ShashiTharoor) भी ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेताओं की सूची में शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -