केजरी ने ट्विटर पर खोला मोर्चा, कहा : DDCA की जाँच से जेटली में घबराहट
केजरी ने ट्विटर पर खोला मोर्चा, कहा : DDCA की जाँच से जेटली में घबराहट
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के सचिवालय पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया है। अपने ट्विट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल ने हमला किया है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना तक की है। यही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी तक कहा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में डाॅक्यूमेंट ट्विट कर कहा कि उनके कार्यालय में कागजात सील कर दिए गए हैं। आरोपों की जांच से उनका किसी तरह का रिश्ता नहीं है। उनके कार्यालय की एक माह की फाईल मूवमेंट की जानकारी भी सीबीआई अधिकारी ले गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कार्रवाई के दौरान सीबीआई डीडीसीए की फाईल का अध्ययन करती रही। वह फाईल भी जब्त कर ली जाती लेकिन जब उन्होंने मीडिया से चर्चा की और मीडिया को इस बारे में संबोधित किया तो अधिकारी वहां से चले गए। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वे इस फाॅइल की काॅपी ले गए हैं या नहीं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए अरूण जेटली पर भी हमला बोला।

उनका कहना था कि वित्तमंत्री द्वारा संसद में झूठ बोला गया। डीडीसीए की जांच से केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली आखिर घबराए हुए क्यों हैं। क्या डीडीसीए घोटाले में उनका भी कोई हाथ है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कुमार के सचिवालय पर छापेमारी कर राज्यसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा यह कहा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय में छापा नहीं डाला गया। इस छापे का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या फिर उनके कार्यालय से किसी तरह का संबंध नहीं है। दिल्ली सरकार के अधिकारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था जिसके चलते छापामार कार्रवाई की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -