अरूणाचल में लोकतंत्र की हत्या करने में लगी केंद्र सरकार
अरूणाचल में लोकतंत्र की हत्या करने में लगी केंद्र सरकार
Share:

नई दिल्ली : अरूणाचल प्रदेश में राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र की अध्यक्षता करने और विधानसभा सील करने को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने लगे हैं। कांग्रेस केंद्र की सत्तासीन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को इस स्थिति का जिम्मेदार मान रही है तो केंद्र अपनी ओर से सफाई देने में लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर ट्विट कर कहा कि अरूणाचल प्रदेश में चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है।

दिग्विजय ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई है। कांग्रेस के बागियों का समर्थन कर राजनीतिक छल भाजपा द्वारा किया जा रहा है। यही नहीं विधानसभा सत्र निजी परिसर में चलाया गया। यह भी गलत किया गया। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने तो पक्षपात ही कर दिया। केंद्र के प्रतिनिधि का कार्य करते हुए उन्होंने संवैधानिक मर्यादा का ध्यान नहीं रखा।

आखिर दल बदल कानून के प्रावधान क्यों नहीं अपनाए गए। उल्लेखनीय है कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुग गांधी के ही साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूणाचल के राजनीतिक हालात पर विवाद करने में लगे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार  और कांग्रेस अपने - अपने मसले पर कायम है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -