कभी दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे रामनाथ कोविंद, ऐसे बने देश के राष्ट्रपति
कभी दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे रामनाथ कोविंद, ऐसे बने देश के राष्ट्रपति
Share:

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रामनाथ कोविंद आज पूरे 76 वर्ष के हो गए है। यूपी के साथ देश के वर्तमान राष्ट्रपति का गहरा रिश्ता है। जन्म, पालन-पोषण से लेकर शिक्षा तक.. वह यूपी में ही रहे।  राष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन यान 1 अक्टूबर  1945 को यूपी के कानपुर के पास स्थित गांव परौंख में हुआ था।  उनकी पत्नी का नाम सविता कोविंद है। उनके दो बेटे और एक बेटी भी हैं।

शुरुआती शिक्षा परौंख में प्राप्त करने के उपरांत रामनाथ कोविंद कानपुर में बस गए। यहां कानपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने पहले B.com की डिग्री हासिल की। फिर कानपुर यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने MBA और LLB की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भी कोशिश में पास कर ली थी। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करना शुरू कर दी। वर्ष 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे।

इस तरह शुरू हुआ था राजनितिक करियर: 1991 में रामनाथ कोविंद भाजपा (BJP) में शामिल हो गए।  1994 में यूपी से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। निरंतर 12 वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे। 8 अगस्त 2015 को उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिए गए। 19 जून 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गए। 25 जुलाई 2017 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- "3 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद..."

ABRSM ने कहा- "यूजीसी वेतनमान के तहत शिक्षकों की आयु..."1 अक्टूबर से बदलेंगे कई बड़े नियम

एलआईसी ने डाक विभाग के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -