इस 'महान' खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस
इस 'महान' खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस
Share:

 खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है, यदि हम प्रति दिन कोई भी सा एक खेल को अपने रुचि के मुताबिक  अपना कर खेले तो हमेशा स्वस्थ रहने वाले है। इंडिया में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिवस भारत के उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो खेल के साथ जुड़ गए है, क्योंकि इस दिन इंडिया में खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों में शामिल है, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाता है। इसी दिन हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्देश्य: राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sport Day) मानने का मुख्य उद्देश्य खेल के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करना व हमारे शरीर को खेल से होने वाले लाभों के बारे में सूचना देने जा रहे है। इस दिवस को खेल के प्रति जागरूक कर लोगो में खेल की भावना को और भी तेजी से बढ़ाना है। नेशनल स्पोर्ट डे में हमारे देश के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के बारे में याद कर युवाओं को खेल के क्षेत्र में रुझान लाने के लिए प्रेरीत करता है।

मेजर ध्यानचंद से महत्वपूर्ण बिंदु: मेजर ध्यानचंद को दुनिया भर में हॉकी के जादूगर के नाम से भी पहचाना जाता है क्योंकि वे हॉकी के क्षेत्र में इतने उपलब्धि प्राप्त हासिल की है। जब गेंद एक बार उनकी स्टिक में चिपक जाये तो गोल करने के उपरांत ही हटती थी।

उन्होंने तीन बार ओलम्पिक में गोल्ड मेडल पदक जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं, जो 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक है।

बर्लिन ओलपिक खेलों 1936 में ध्यानचंद को इंडियन  का कप्तान चुना गया था। ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक अपने हॉकी के करियर में 400 से ज्यादा इंटरनेशनल गोल किए थे जबकि पूरे करियर में 1000 के लगभग गोल दागे थे।

उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद, यूपी में हुआ था और 3 दिसंबर 1979 को उनका देहांत हो गया। मेजर ध्यानचंद को साल 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित भी किया जा चुका है। भारत सरकार ने उनको सम्मानित करते हुए साल 2012 से 29 अगस्त को खेल दिवस (Sport Day) के रूप में मनाने का निर्णय किया था।

अब आप भी फ्री में देख पाएंगे भारत और पाक का मैच, जानिए कैसे...?

भारत के खिलाफ एशिया कप में काली पट्टी बांध कर उतरेगी PAK टीम, जानिए क्यों ?

भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर मचा इंडिया-इंडिया का शोर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -