क्या कांग्रेस ने करवाई थी पूर्व राष्ट्रपति ग्यानी जेल सिंह की हत्या ? पोते ने किया था दावा
क्या कांग्रेस ने करवाई थी पूर्व राष्ट्रपति ग्यानी जेल सिंह की हत्या ? पोते ने किया था दावा
Share:

आज देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की जयंती है। 1994 में तख्त श्री केशगढ़ साहिब जाते वक़्त उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। उन्हें चंडीगढ़ PGI अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। बताया जाता है कि, ऑपरेशन ब्लू स्टार और डाक विधेयक समेत कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व से उनके मतभेद थे। इसलिए ज्ञानी जेल सिंह का एक्सीडेंट करवाने का आरोप कांग्रेस पर लगता रहा है। 

पूर्व राष्ट्रपति के पोते इंदरजीत सिंह भी इस संबंध में कांग्रेस पर आरोप लगा चुके हैं।  इंदरजीत सिंह ने दावा करते हुए है कि उनके दादा ज्ञानी जेल सिंह का जानबूझ कर एक्सीडेंट करवाकर उनकी हत्या करा दी गई थी। दरअसल, 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों के पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के पोते सरदार इंदरजीत सिंह ने कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अपने दादा की साजिशन हत्या करवाने का आरोप लगाया। 

इसके साथ ही इंदरजीत सिंह ने यह भी कहा था कि आज उनके स्वर्गीय दादा की मनोकामना वर्षों बाद पूरी हुई है। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ जैसा वर्ताव किया, उससे उनका दिल दुखा था। उन्होंने कहा था कि, 'मेरे दादा जी चाहते थे कि मैं भाजपा में शामिल होऊं। उन्होंने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के पास आशीवार्द लेने भेजा था।”

गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद आया सीएम योगी का बयान, कहा- वेस्ट यूपी में था खौफ..

ट्रक और कैंटर की टक्कर में जख्मी हुए 25 से अधिक लोग

हिसार में कम नहीं हुआ कोरोना का कहर, एक महिला की हुई मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -