आतंकी अब्देस्लाम निकला गे...
आतंकी अब्देस्लाम निकला गे...
Share:

ब्रसेल्स : फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी हमले का संदिग्ध आखिरकार पकड़ा गया है। इस आतंकी हमलावर ने 130 लोगों की हत्या की है। पहले इसे लेकर काफी खोजबीन की जा रही थी कि आखिर वह कहां है। इसके बाद अब उसके बारे में जानकारी सामने आई है कि वह ब्रसेल्स में घायल हो गया था। दरअसल ब्रसेल्स में एंटी टेरर रेड के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। बेल्जियम के न्यायमंत्री ने अब्देस्लाम की गिरफ्तारी की घोषणा भी र्की।

हालांकि उसे लेकर एक आश्चर्यजनक तथ्य भी सामने आया है। दरअसल यह कहा गया है कि वह गे है। इस मामले में यह कहा गया है कि वह माॅलेनबीक में आॅपरेशन के दौरान पकड़ा गया। इस मामले में यह जानकारी मिली है कि रेड में अब्देस्लाम के साथ ही 4 अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। दरअसल अब्देस्लाम को लेकर यह बात सामने आई है कि अब्देस्लाम ने 14 वर्ष की आयु में ही अपने घर में आग लगा दी थी।

पहले उसे स्मोकर के तौर पर जाना गया। इसके बाद वह भाई ब्राहिम के बार में जाने लगा था। जब अब्देस्लाम की भेंट अब्देलहामिद अबाओउद से हुईं तो उसी के बाद वह कट्टर बन गया। दोनों को जेल में ही कट्टर बना दिया गया। अब्देस्लाम का भाई ब्राहिम भी तुर्की में सीरिया जाने के प्रयास में था। ब्राहिम ने स्वयं को उड़ा लेने की तैयारी भी की थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -