संजय राउत को अर्नब की चेतावनी, कहा- रिया का साथ दे रहे हो, तुम्हारे पुराने टेप्स मेरे पास हैं...
संजय राउत को अर्नब की चेतावनी, कहा- रिया का साथ दे रहे हो, तुम्हारे पुराने टेप्स मेरे पास हैं...
Share:

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले का जिम्मा ले चुके मशहूर पत्रकार अर्णब गोस्वामी ने शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को निशाने पर लिया है। अर्णब ने संजय राउत पर आरोप लगाया है कि वो सुशांत मामले की जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। अर्णब ने ये भी कहा है कि संजय राउत, सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रहे हैं। 

अर्णब ने संजय राउत को कंगना रनौत पर भड़कने और उन्हें मुंबई में आने से रोकने के लिए कहने पर दावा करते हुए कहा है कि उनके पास संजय राउत के पुराने टेप्स मौजूद हैं। अर्नब ने कहा सुशांत के साथ जो लोग खड़े हैं उन्हें क्यों धमकाया जा रहा है? क्या मुंबई और मराठी की बात उठा कर सुशांत मामले की जांच भटकाने की कोशिश की जा रही है। रिया का महाराष्ट्र से क्या लेना देना है? दरअसल, ये विवाद कंगना रनौत के एक ट्वीट के बाद आरंभ हुआ है।

दरअसल, कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से कर दी थी, जिसके बाद संजय राउत ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने ये भी कहा कि ये मुंबई पुलिस की छवि धूमिल करने का एक तरीका है। संजय राउत ने ट्वीट करते हुए ये भी कहा था कि 'मुंबई हर मराठी व्यक्ति के बाप की है ... जो लोग इससे सहमत नहीं हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए ... शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी। '

अवमानना केस: फिर मुश्किलों में फंसे प्रशांत भूषण, अब बार काउंसिल भी दे सकता है सजा

रायपुर में हादसे का शिकार हुई मजदूरों से भरी बस, 7 की मौके पर मौत, कई घायल

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंग्ला बोले- LAC पर 1962 के बाद पहली बार इतने ख़राब हुए हालात

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -