जाट आंदोलन : वाटर सप्लाई को लेकर खट्टर ने दिया केजरीवाल को भरोसा
जाट आंदोलन : वाटर सप्लाई को लेकर खट्टर ने दिया केजरीवाल को भरोसा
Share:

नई दिल्ली ​: हरियाणा में जाट आरक्षण की आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिल्ली से लेकर नोएडा तक में लोग इस आंदोलन से प्रभावित हुए हैं। यही नहीं कई ट्रेनें आंदोलन के चलते रद्द कर दी गई हैं। यही नहीं दिल्ली को मुनक नहर से सप्लाई किए जाने वाले पानी पर भी जाट आंदोलन का असर नज़र आया। जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी सप्लाय नहीं हुआ।

मगर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विश्वास दिलवाया है कि सेना को जल्द ही मुनक नहर भेजा जाएगा। जिसके बाद दिल्ली को पानी की सप्लाय की जाएगी। इस तरह की सप्लाय में अब किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि हरियाणा सरकार से इस बारे में बात की है। दिल्ली में पानी सप्लाय बाधित नहीं होने का आश्वासन हरियाणा सरकार द्वारा दिया गया है। इस मामले में केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से भी बात की है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवाओं में प्रवेश हेतु आरक्षण की मांग करते हुए जाट आंदोलनकारी उग्र हो गए और उन्होंने जिंद का रेलवे स्टेशन फूंक दिया। उन्होंने कई ट्रेनों का मार्ग रोक दिया जिसके कारण रेलवे नेटवर्क बाधित हुआ यही नहीं आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 1 पर जाम लगा दिया। आगजनी के ही साथ जाट आंदोलनकारियों ने मुनक नहर से पानी की सप्लाय रोक दी और अपने आंदोलन को विश्वविद्यालय में भी प्रचारित किया। बिगड़ते हालातों के बाद सेना ने मोर्चा संभाला और फ्लैग मार्च किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -