टैंक का गोला फटने से मेजर शहीद

पोखरण ​: पोखरण स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास सत्र के दौरान हादसा होने से एक मेजर शहीद हो गए। सेना ने इसे एक बड़ी क्षति माना है। बताया जा रहा है कि फायरिंग रेंज में टैंक फायरिंग के दौरान एक गोला फट गया और इस विस्फोट में मेजर ध्रुव यादव शहीद हो गए। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने कोर्ट आॅफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में अन्य जवानों को चोटे पहुंची हैं।

देश की इस सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी फायरिंग रेंज में इस तरह का हादसा होने के बाद सैन्य अभ्यास और प्रयोगों में सावधानी बरते जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टैंक से निकला गोला अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचा और वहीं पर फट गया। जिसके कारण मेजर धु्व यादव विस्फोट के शिकार हुए। मेजर ने मौके पर दम तोड़ दिया। 32 वर्ष के मेजर ध्रुव हरियाणा निवासी थे। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -