रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर आया अर्जुन का रिएक्शन, कहा- 'कुछ तो लोग...'
रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर आया अर्जुन का रिएक्शन, कहा- 'कुछ तो लोग...'
Share:

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक और कूल एक्टर रणवीर सिंह, जो भी करते हैं उससे चर्चाओं का विषय बन ही जाते है। रणवीर ने अब अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। हर तरफ सिर्फ रणवीर सिंह की किलर फोटोज इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है। कोई रणवीर के न्यूड फोटोशूट को क्लासिक बता रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। अब रणवीर सिंह के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर अर्जुन कपूर ने उनकी न्यूड फोटोज के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके कारण से खूब चर्चा हो रही है। 

रणवीर के बारे में क्या बोले अर्जुन?: अर्जुन कपूर अपनी मच-अवेटेड मूवी एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन कर रहे थे। उसी  बीच एक रिपोर्टर ने अर्जुन से न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की हो रही ट्रोलिंग के बारे में प्रश्न कर लिया। रणवीर की ट्रोलिंग पर अर्जुन ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर आप भी बोलेंगे, भई दोस्त हो तो ऐसा। 

बता दें कि आखिर रणवीर की ट्रोलिंग पर अर्जुन कपूर ने क्या कहा?: अर्जुन कपूर बोले- रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 वर्ष से देखते हुए चले गए। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वो उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए। 

मैगजीन के लिए रणवीर ने कराया है न्यूड फोटोशूट: रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए ही करवाया था। फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई। रणवीर की तस्वीरों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने  के लिए मिल रही है। 

बहुत अकेलापन महसूस करते है करण जौहर, इस अभिनेता के सामने छलका दर्द

हरियाणा में हुआ कार्तिक का ग्रैंड वेलकम, बेहद ही खास है वजह

नग्न अवस्था में रणवीर को देख मिन्त्रा को आया तरस, एक्टर को पहना दिए कपड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -