50 वर्ष की आयु में पिता बनने जा रहे है अर्जुन रामपाल
50 वर्ष की आयु में पिता बनने जा रहे है अर्जुन रामपाल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके है। वह अपने काम के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है। 50 वर्ष के अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में बने हुए है। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी  भी साझा कर दी है। गैब्रिएला जल्द ही अर्जुन के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को दी है।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा-  ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ (Reality or AI ?) इन तस्वीरों में गैब्रिएला मस्टर्ड गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी है । वह अपने बंप पर हाथ रख कैमरे के लिए पोज देती हुई दिखी दे रही है। इस बीच प्रेग्नेंट गैब्रिएला का बहुत हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। गैब्रिएला के इस पोस्ट को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और अर्जून के दूसरे बच्चे की मां बनने को लेकर उन्हें बधाई देते हुए दिखाई दे रहे है।


 
खबरों का कहना है कि IPL पार्टी के दौरान अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स की मुलाकात हुई थी। जिसके उपरांत दोनों अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार मे चेंज हो गई है। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वे एक-दूजे संग लिव-इन रिलेशन में रह रहे है। साल 2019 में गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक को जन्म दिया। दोनों के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं और अब यह कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।

'खून भरी मांग' के इतने वर्षों बाद एक साथ नजर आए रेखा और कबीर बेदी

बीच सड़क पर बीवी से रोमांटिक नजर आए वात्सल्य सेठ

हिंदुस्तान की पहली फिल्म बनाने वाले दादा साहेब फाल्के के बारे में कितना जानते हैं आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -