अर्जुन मुंडा ने पैनल में हासिल की जीत, अब बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
अर्जुन मुंडा ने पैनल में हासिल की जीत, अब बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
Share:

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बीते शनिवार को तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराए गए चुनाव में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) के अध्यक्ष चुने गए. एएआइ के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के समर्थन से झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुंडा ने असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सेवानिवृत आइएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराया. मुंडा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की जिसका कार्यकाल चार साल का होगा. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने सचिव पद के चुनाव में चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोपिशाक को 32-20 से शिकस्त दी. कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह तोमर ने ओडिशा के समिख्या नंदा दास को 34-18 से मात दी.

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कुल 31 राज्य संघ एएआइ का हिस्सा हैं, लेकिन केवल 26 राज्यों को मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला जहां प्रत्येक राज्य के दो-दो मत थे. उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं हैं. इस तरह कुल 52 मतों से अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, सात संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष सहित 19 सदस्यीय कार्यकारी समिति का चयन हुआ. मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं और बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं. वह तीरंदाजी की अकादमी भी चलाते हैं जिसने पूर्व नंबर एक दीपिका कुमारी के खेल में सुधार करने में अहम भूमिका निभाई है.

Ind Vs Aus: निर्णायक मैच के पहले टीम इंडिया को झटका, रोहित-धवन के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Video: जिस 'दिव्यांग' बच्चे की बैटिंग देखकर 'मुरीद' हुए थे मास्टर ब्लास्टर, अब उसे तोहफे में दी क्रिकेट किट

इस खिलाड़ी ने WWE के तोड़े सारे रिकॉर्ड...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -