अर्जुन के चाचा ने माना मलाइका को बहु? शेयर की तस्वीर
अर्जुन के चाचा ने माना मलाइका को बहु? शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ महीनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें जोरों-शोरों से सुनने में आ रही हैं. दोनों आए दिन साथ में डेट पर स्पॉट हो जाते हैं जिसके बाद उनके अफेयर की ख़बरों को जोर मिल जाता है. हालांकि अब तक दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी हैं. अर्जुन और मलाइका ने हाल ही में साथ में न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय की जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

न्यू ईयर पार्टी में अर्जुन और मलाइका ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था. वो दोनों अर्जुन के चाचा और अभिनेता संजय कपूर के घर पार्टी के लिए पहुंचे थे. इस दौरान मलाइका ने शिमरी आउटफिट पहना हुआ था जिसमे वो बेहद हॉट लग रही थी. वैसे मलाइका का उनकी पार्टी में जाना तो कपूर परिवार में मलाइका की एंट्री के तौर पर भी देखा जा रहा है. जी हाँ... और ऐसा इसलिए क्योकि इस पार्टी के बाद संजय कपूर ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा दिया जिसके बाद अर्जुन और मलाइका की फिर चर्चा होना शुरू हो गई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

उस फोटो में आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा संजय कपूर, महीप कपूर और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं. संजय ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि- 'फैमिली'. यानी कि अब तो संजय ने मलाइका को अपनी फैमिली मान लिया है.

नए साल में हाथों में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज़ में नजर आए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन की कार में घूमते नजर आईं मलाइका अरोरा, 2019 में बनने वाली है कपूर खानदान की बहू!

मलाइका ने इतने हॉट अंदाज़ में सेलिब्रेट किया साल का आखिरी संडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -