कभी 140 किलो के थे अर्जुन कपूर, तलाकशुदा मलाइका को कर रहे हैं डेट
कभी 140 किलो के थे अर्जुन कपूर, तलाकशुदा मलाइका को कर रहे हैं डेट
Share:

अर्जुन कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उनकी कुछ ही फ़िल्में सुपरहिट हुईं हैं। अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी और इस फिल्म को बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म में वह परिणीति चोपड़ा संग नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को भी खूब प्यार मिला था। वैसे अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अर्जुन कपूर ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस फिल्म के अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

इसी के साथ अर्जुन कपूर फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। आपको बता दें कि दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। वही फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था और इसी के चलते वह हीरो के तौर पर काम करने के लिए परफेक्ट नहीं थे। उन्होंने कभी अभिनेता बनने के बारे में सोचा भी नहीं था।

हालाँकि काफी समय बाद उन्होंने सलमान खान के मार्गदर्शन में खुद को फिट किया। कहा जाता है सलमान खुद के जिम में अर्जुन को वर्कआउट भी करवाते थे और स्लिम-ट्रिम होने के बाद अर्जुन ने बॉलीवुड में कदम रखा। अर्जुन ने अभिनय के क्षेत्र में यशराज बैनर की फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद वह 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों में नजर आए और उन्हें खूब प्यार मिला। वैसे अर्जुन अपनी निजी जिंदगी के चलते भी चर्चाओं में रहते हैं। वह तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

सुपर डांसर-चैप्टर 4 की इस मशहूर कंटेस्टेंट के लिए नीतू कपूर लेकर आई कपूर खानदान की पसंदीदा डिश

चेयरमैन को धमकी देने का आरोप में गिरफ्तार हुई मशहूर अभिनेत्री पायल रोहतगी

यूपी की सियासत में छाया 'खेला होबे' का भोजपुरी वर्जन खेला होइ, सपा नेता ने दीवारों पर लिखवाया स्लोगन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -