कभी 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, एक्टर बनने से पहले थे असिस्टेंट डायरेक्टर
कभी 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, एक्टर बनने से पहले थे असिस्टेंट डायरेक्टर
Share:

बॉलीवुड में बेहतरीन फ़िल्में देने वाले अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है. अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमे कुछ हिट रहीं हैं तो कुछ फ्लॉप. अर्जुन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन बॉलीवुड में आने से पहले काफी फैट थे. जी हाँ, उनके लुक को देखकर आप यकीन नहीं कर सकते हैं कि अर्जुन इतने भी मोटे हो सकते हैं. आपको बता दें कि अर्जुन कपूर साल 1985 में मुंबई में जन्मे हैं और उनके पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं।

वहीं उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है। आपको बता दें कि अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं और बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। वहीं इस वजह से जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, अर्जुन की सौतेली बहनें हैं। इसी के साथ सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं। अर्जुन कपूर ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। वहीं इसके अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे और दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

आपको बता दें कि कभी फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था और उन्होंने कभी हीरो बनने का नहीं सोचा था और उसकी वजह उनका वजन था. अपने आपको फिट करने के बाद अर्जुन इंडस्ट्री में आए और धमाल मचाया. अर्जुन ने इंडस्ट्री में यशराज बैनर की फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इस फिल्म के बाद वह 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' में नजर आ चुके हैं.

ऑनलाइन इस दिन रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म

सुशांत की याद में उनके स्कूल के फेसबुक पेज पर शेयर की गई तस्वीरें

स्टार्स किड्स की तस्वीर शेयर कर कंगना ने उड़ाया मजाक, लिखा #PapaHaiNa

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -