सौतेली बहनों के साथ मिलकर अर्जुन ने सेलिब्रेट किया बर्थडे बैश
Share:

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अर्जुन कपूर ने इस साल अपने बर्थडे का सेलिब्रेशन बड़े ही जोरो-शोरो से किया. अर्जुन ने अपने बर्थडे के खास दिन पर अपनी तीनों बहनो के साथ मिलकर केक काटा. हाल ही में अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर और दोनों सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर भी नजर आ रही हैं.

र्जुन अपने बर्थडे बैश पर बहनों के साथ काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं. वैसे अर्जुन पहली बार जाह्नवी और ख़ुशी के साथ इतनी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. जब से श्रीदेवी की मौत हुई हैं तब से ही अर्जुन अपनी दोनों बहनों के करीब आ गए हैं और उनका ध्यान भी रखने लगे हैं. वही अपने बड़े भाई अर्जुन के बर्थडे पर जाह्नवी और ख़ुशी ने भी भैय्या के साथ केक कटवाया और उनकी ख़ुशी में शामिल हुई.

बता दें हाल ही में बैंकॉक में हुए आईफा अवार्ड्स में जब बोनी कपूर श्रीदेवी का सर्वश्रेठ अभिनेत्री का अवार्ड लेने मंच पर गए थे इस दौरान वो काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और उनकी आँखे भी नम हो गई थी. इस दौरान अर्जुन स्टेज पर अपने पापा बोनी कपूर को सँभालने पहुंचे थे. वही अगर अर्जुन के फ़िल्मी करियर की बात करे तो अर्जुन जल्द ही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं. इन दिनों नमस्ते लंदन की शूटिंग चल रही हैं. आप भी देखिये अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो.

प्लाटिक बैन पर इस एक्ट्रेस को हुई कंडोम की चिंता, लोगों ने सुनाई खरीखोटी

प्रियंका और निक को अकेला छोड़कर मुंबई लौटी परिणीति

Video : गोवा में बॉयफ्रेंड के सामने रोमांटिक हुई प्रियंका, कर दिया हॉट डांस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -