शो में रिजेक्ट होने के बाद इस गाने से रातों-रात सुपरस्टार बने अरिजीत सिंह
शो में रिजेक्ट होने के बाद इस गाने से रातों-रात सुपरस्टार बने अरिजीत सिंह
Share:

अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अपनी आवाज से अरिजीत सिंह ने लाखों-करोड़ों दिलों को अपने नाम किया है और उन्हें सभी बहुत पसंद करते हैं। अरिजीत सिंह काफी ऊंचाइयों पर हैं लेकिन फिर भी जमीन से जुड़े हुए हैं और उन्हें हमेशा सिम्पल अंदाज में देखा जाता है। उनकी सादगी के चर्चे हर तरफ होते हैं। बड़ी पार्टी, बड़े इवेंट में वह नहीं जाते और ना ही कहीं बार-बार स्पॉट होते हैं।

अरिजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला है। जी दरअसल उनकी मां एक गायिका थीं और मामा तबलावादक थे। इसी के साथ उनकी नानी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुची रखती थीं। ऐसे में अरिजीत ने तय कर लिया था कि वो भी संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे, और उसके बाद आज वह संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बने हुए हैं। हालाँकि अरिजीत सिंह के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था। आप सभी को बता दें कि शुरूआती दौर में फिल्म 'सांवरिया‘ के लिए गाया उनका गाना ऐन मौके पर फिल्म से निकाल दिया गया था और टिप्स ने उनका जो सबसे पहला अलबम रिकॉर्ड किया था, वह कभी रिलीज ही नहीं हुआ था। हालांकि उन्हें सबसे पहला रिजेक्शन मिला था सिंगिंग रियलियटी शो फेम गुरुकुल से।

जी दरअसल अरिजीत ने अपने गुरू राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर म्यूजिक रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था और इस शो में उनकी आवाज को पसंद किया गया हालाँकि वो ये शो जीतने में नाकामयाब हुए थे। जी दरअसल इस शो में अरिजीत टॉप 5 तक पहुंच पाए और फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि शंकर महादेवन उनकी गायिकी से प्रभावित हो चुके थे और इसी के चलते फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल 2 के एल्बम के लिए उन्हें एक गाना ऑफर किया था।

इस गाने के बाद अरिजीत ने कई गाने गाए और उन्हें कॉन्ट्रेक्ट भी मिलने लगे। उसके बाद फिल्म 'आशिकी 2' में उन्हें गाना गाने का मौका मिला और इस फिल्म के गाने 'तुम ही हो' ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया। इस गाने के बाद बॉलीवुड के दरवाजे अरिजीत के लिए खुल गए। वहीं 'तुम ही हो' के बाद अरिजीत ने हिट गानों की लाइन लगा दी। इस लिस्ट में 'फिर भी तुमको चाहूंगा', 'पछताओगे', 'पल', 'खैरियत', 'सोच ना सके', 'इलाही', 'हमारी अधूरी कहानी' शामिल है। आज भी अरिजीत इंडस्ट्री में सुपरहिट है।

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, रिलीज हुआ हीरोपंती-2 का धमाकेदार ट्रेलर

न मांग में सिंदूर....और न गले में मंगलसूत्र, सुहाग की निशानी के बिना ही नज़र आए आलिया

फिल्म के सेट पर मनाया गया वरुण का 35वां जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -