वीडियो: शादी में गिफ्ट में मिली दाल, दुल्हा-दुल्हन हुए लोटपोट
Share:

सीतापुर : दाल की महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोग शादियों में नए जोड़े को दाल गिफ्ट कर रहे है। ताजा मामला लखनऊ के सीतापुर का है, जहाँ दुल्हे के दोस्तों ने दुल्हा-दुल्हन को उनकी शादी पर अरहर की दाल ही उपहार स्वरुप भेंट कर दी। इसे देखते ही नया जोड़ा खुद को हँसने से नहीं रोक पाया । इस दाल को लेकर बाद में फोटो सेशन राउंड भी चला।

ये दाल का गिफ्ट पूरी शादी के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। लोग इस पर जोक भी बनाते दिखे। सीतापुर मुख्यालय से 25 किमी दूर कमलापुर गाँव में बारात गई। दुल्हे सिराज के दोस्तो ने उसे 30 किलो अरहर की दाल गिफ्ट कर दी।

उनका कहना था कि इससे बेहतरीन गिफ्ट उन्हें नही सूझा। तो वहीं दुल्हा-दुल्हन का कहना है कि आज तक किसी ने भी ऐसा नायाब गिफ्ट किसी को नही दिया होगा। यह उनके रोजमर्रा के लाइफ में काम आएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -