देश में IPS के 900 से अधिक पद खाली,जानिये कब भरेंगे?
देश में IPS के 900 से अधिक पद खाली,जानिये कब भरेंगे?
Share:

नई दिल्ली : भारतीय पुलिस सेवा के कई पद खाली हैं। इन खाली पदों में सबसे ज़्यादा आईपीएस की रिक्वायरमेंट उत्तरप्रदेश में ही है। भारतीय पुलिस सेवा के 900 पद केंद्रीय गृह मंत्रालय के चिंतन का विषय बने हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी वर्ष 2016 को देश में 908 आईपीएस अधिकारियों की कमी की बात सामने आई। जिसके बाद गृहमंत्रालय ने इस दिशा में चिंतन करना प्रारंभ कर दिया।

यह जानकारी सामने आई है कि वर्तमान में 3894 आईपीएस अधिकारी सेवारत हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में सेवाऐं दे रहे हैं। हालांकि अभी यहां 114 रिक्तियां हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में 347 आईपीएस के पद खाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा में 188 आईपीएस अधिकारियों की आवश्यकता होती है जबकि 79 पद ओडिशा में खाली बताए जा रहे हैं।

दूसरी ओर कर्नाटक में 72 पुलिस अधिकारियों के पद रिक्त हैं। हालांकि कई राज्यों में तो अदालती कार्रवाईयों के कारण भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। तो कई बार प्रतियोगी परीक्षाऐं सीमित होती हैं जिसके चलते परीक्षाओं के आयोजन नहीं हो पाते हैं।  मगर केंद्रीय गृहमंत्रालय इस दिशा में प्रयास कर रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -