असम की बाढ़ से 6 लाख हुए प्रभावित
असम की बाढ़ से 6 लाख हुए प्रभावित
Share:

गुवाहाटी : जोरदार बारिश और बाढ़ से असम के हालात काफी बदहाल हो गए हैं। दरअसल यहां पर करीब 14 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। ऐसे में करीब 6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि बाढ़ के हालातों का सामना करने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का दल जुटा हुआ है। लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है तो कई लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचा दिया गया है।

इस दौरान लखीमपुर, गोलाघाट, मोरीगांव, जोरहाट, धीमाजी, सिवसागर, कोकराझार, बारपेटा, बोगैगांव, धुबरी, डिब्रूगढ़ और चिरांग जिले में राहत पहुचाई गई। यहां पर बाढ़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ से प्रभावितों के लिए करीब 81 शिविर लगाए गए हैं। यहां पर बाढ़ से हालात बेहाल हो गए हं। इस वर्ष अब तक बाढ़ से मरने वाले करीब 7 लोग हैं।

प्रभावितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। बाढ़ के चलते बच्चों का स्कूल प्रभावित हो रहा है। जगह - जगह पानी भरने के कारण स्कूलों में अध्ययन नहीं हो पा रहा है तो दूसरी ओर लोग राहत शिविरों पर रहने के लिए मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में  नाव चलाकर लोगों को बचाया जा रहा है। कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क ही टूट गया है। दूसरी ओर रेल माग भी प्रभावित हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -