जल्द पिता बनने वाले हैं बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर
जल्द पिता बनने वाले हैं बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर
Share:

इस साल कई बड़े-बड़े स्टार्स के घर में नया मेहमान आया है। अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं आयुष्मान खुराना के भाई और बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक अपारशक्ति खुराना जल्द ही पापा बनने वाले हैं। वैसे आप सभी को पता ही होगा कि इस साल की शुरुआत में ही क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली दफा पैरेंट्स बने। जी दरअसल अनुष्का ने वमिका को जन्म दिया। वहीं उनके बाद कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ भी दूसरी बार पैरेंट्स बने।

अब इसी क्रम में अपारशक्ति खुराना भी जल्द ही पापा बनने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपारशक्ति की बीवी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं और वह इसी साल के सितंबर महीने में मां बनने वाली हैं। इस बारे में दोनों के एक करीबी ने खुलासा किया है। दोनों के एक करीबी ने कहा, 'अपारशक्ति और बीवी आकृति पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। आकृति इसी साल सितंबर के महीने में मां बन सकती हैं। इस खबर से दोनों के परिवार खासे खुश हैं। वे फैमिली में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे अपारशक्ति ने साल 2014 में आकृति से शादी की थी। जी दरअसल आकृति ला फेरिया इवेंट्स नाम की कंपनी की फाउंडर हैं। वहीं अपारशक्ति को आप सभी ने अब तक कई फिल्मों और एड्स में देखा होगा। अपारशक्ति की पहचान अब तक एक साइड हीरो के तौर पर है। अपारशक्ति ने दंगल, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्मों में अपारशक्ति ने साइड किरदार निभाए लेकिन फिल्मों की सफलता में उनका योगदान खासा रहा।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी अदालतों के लिए जारी की गाइडलाइन

क्या कोरोना वैक्सीन के बाद पी सकते है शराब

ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, हेरोइन समेत 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -