आमिर खान की इस फिल्म के लिए अनुष्का ने दिया था ऑडिशन, आज भी है वीडियो सबूत के तौर पर
आमिर खान की इस फिल्म के लिए अनुष्का ने दिया था ऑडिशन, आज भी है वीडियो सबूत के तौर पर
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। अनुष्का आज न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि मूवी प्रोड्यूसर और बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाऊ एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ मूवी 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था इसके उपरांत उन्होंने कभी भी पलटकर नहीं देखा। अनुष्का ने ढेर सारी मूवी में काम किया और अपने लिए बड़ा मुकाम हासिल किया।

लेकिन किसी भी अन्य कलाकार की तरह अनुष्का के लिए बॉलीवुड में अपने पांव जमाने का ये संघर्ष बहुत ही कठिन था। क्या आप जानते हैं कि अनुष्का ने आमिर खान की मूवी '3 इडियट्स' में करीना कपूर के लिए रोल के लिए भी ऑडिशन दिया था। अभिनेत्री के ऑडिशन का वो वीडियो अब भी मौजूद है जिसमें वो कहती दिखाई दे रही है, "मैंने 2007 में एक फिल्म में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था और वो फिल्म थी 3 इडियट्स, ये कोई नहीं जानता है और ना ही किसी ने ऑडिशन देखा है। राजू सर ने भी नहीं देखा है।"

जिसके उपरांत राजकुमार हिरानी पूछते हैं, "अनुष्का ने 3 इडियट्स के लिए भी ऑडिशन दिया था? नहीं, नहीं नहीं, अनुष्का ने 3 इडियट्स के लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया था।" ऑडिशन के बीच अनुष्का ने  मूवी 'मुन्नाभाई एमएमबीबीएस' से ग्रेसी सिंह का डायलॉग बोला जिसे मूवी के अंत में पेश किया गया था। ऑडिशन का वीडियो देखकर अंत में आमिर और राजकुमार हिरानी बेहद स्तब्ध दिखाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसा कि हम जानते हैं कि '3 इडियट्स' में करीना कपूर खान को वो रोल दे दिया गया था, जिसके लिए अनुष्का शर्मा ने ऑडिशन दिया था। अनुष्का भले ही '3 इडियट्स' में आमिर के साथ काम नहीं कर पाई लेकिन बाद में उन्हें 'पीके' और 'संजू' जैसी हिट मूवीज में आमिर के साथ कार्य करने का अवसर मिला।

 

मीडिया जगत के लिए एक और बुरी खबर, दूरदर्शन की मशहूर एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, अचानक आया दूल्हे का मैसेज और टूट गई शादी

रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने वाले नेताओं की CBI जांच हो, दिल्ली HC में PIL दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -