दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली? इस मशहूर स्टार ने खोल दी पोल
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली? इस मशहूर स्टार ने खोल दी पोल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और क्रिकेट सम्राट विराट कोहली के घर फिर से एक बार बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात को लेकर विराट एवं अनुष्का इन दिनों बहुत ख़बरों में बने हुए हैं। अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर निरंतर खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि, अभी तक स्टार्स कपल ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अब इन खबरों के बीच एक बार फिर से अनुष्का की डिलीवरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक संकेत मिला है। इसमें इस बात का भी खुलासा हुआ कि अनुष्का अपने दूसरे बेबी का वेलकम देश नहीं बल्कि विदेश में करेंगी। दरअसल, बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की डिलीवरी को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, फिर अब हर ओर जमकर बातें हो रही हैं। हाल ही में हर्ष गोयनका ने X ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। 

इस ट्वीट में उन्हें लिखा, 'हां, बस अब कुछ दिनों के बाद उनका बच्चा आने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या वे अपने पिता की भांति क्रिकेटर बनता है या फिर अपनी मां की भांति फिल्मों में करियर बनाएगा।' ट्वीट के साथ उन्होंने #MadeInIndia #ToBeBornInLondon का हैशटैग लगाया है, जिससे स्पष्ट है कि अनुष्का का बेबी भारत में नहीं, बल्कि लंदन में जन्म लेगा। सोशल मीडिया पर हर्ष के इस पोस्ट से हंगामा मच गया है।

शादी करने जा रहे है कार्तिक आर्यन! नई पोस्ट देख चौंके फैंस

P@RN स्टार संग काम करने को लेकर बोली एक्ट्रेस- 'मुझे नहीं पता था कि वो है इसमें...'

'ऐसी लाइफ नहीं होती है...', राघव चड्ढा संग शादी पर बोली परिणीति चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -