शुरू हुआ तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, सामने आई नई तस्वीरें
शुरू हुआ तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, सामने आई नई तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी तो आप जानते ही हैं. ये अब किसी सुपरस्टार से कम नहीं है, जबसे तैमूर का जन्म हुआ है तभी से लाइम लाइट का परमानेंट हिस्सा बन चुका है. तैमूर भी अपने पेरेंट्स की तरह ही सुर्खियाँ बटोरता रहता है. तो याद दिला दें आपको कि 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो रहे हैं. वहीं उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गए हैं. 8 दिसंबर को तैमूर के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया, इसकी तस्वीरें सामने आईं हैं. ये कहा जा सकता है कि 13 दिन पहले ही तैमूर के बर्थडे का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है.

पार्टी में तैमूर के क्यूट फ्रेंड्स शामिल हुए. वहीं इस बर्थडे पार्टी में एक खास तरह का बैलून लगाया गया था. इसपर हैप्पी बर्थडे टीम लिखा हुआ था. करीना ने इस पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तैमूर की बुआ फूफाजी अपनी बेटी इनाया के साथ पहुंचे. वहीं करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आईं. इसके अलावा तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी तैमूर को बधाई देने उनके घर पहुंचे.

तैमूर की फैमिली से करिश्मा कपूर, बबिता, रणधीर कपूर, राजीव कपूर,  सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पहुंचे. इतना ही नहीं तैमूर के प्ले स्कूल से उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे. इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए.

जोर-जोर से रोने लगे तैमूर, मम्मी करीना ने इस तरह करवाया चुप

इतना खूबसूरत था तैमूर का बर्थडे केक, देखकर नहीं हटेंगी नजरें

तैमूर ने स्कूल में जीता गोल्ड मैडल, मम्मी का हाथ छुड़ाकर भागने लगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -