पति विराट संग वेकेशन मना कर मुंबई लौटी अनुष्का
पति विराट संग वेकेशन मना कर मुंबई लौटी अनुष्का
Share:

बाॅलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति, विराट कोहली टिनसेलटाउन में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। लवबर्ड्स बीते कई दिनों से बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में वेकेशन को खुलकर एन्जॉय कर रही है। इस दौरान की फोटोज अनुष्का ने इंस्टा पर साझा कर दी है।

वहीं अब 'मिस्टर एंड मिसेज कोहली' बेबी वामिका संग मुंबई वापस आ चुके है। कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है। इस बीच की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो विराट ब्लैक  टी-शर्ट बेज शॉर्ट्स और ब्राउन शर्ट में कूल दिखाई दिए। उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट स्नीकर्स से कंप्लीट कर रखा था। वहीं अनुष्का ग्रे ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट,मॉम जींस में स्टाइलिश दिखाई दी। अनुष्का ने  व्हाइट स्नीकर्स, कैप से लुक को पूरा कर रखा है।

नो मेकअप लुक में भी अनुष्का बेहद खूबसूरत दिखाई दी।  एयरपोर्ट पर कपल ने जमकर पोज देते हुए नजर आया। फैंस उनकी इन फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' से कम बैक कर रही हैं। 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

 सिंघम 3 लेकर आ रहे अजय देवगन, दिसंबर के बाद करेंगे शूटिंग

Video: पैपराजी को देख भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'गर्लफ्रेंड' कियारा ने करवाया शांत

'क्या तुम्हें पीरियड्स हुए हैं' सुनकर भड़कीं आलिया भट्ट, कहा- 'तुम पैदा भी तो इसी वजह से हुए हो...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -