अनुराग ठाकुर बोले- पहले ही चरण में सपा को याद आए नाहिद हसन, अभी मुख़्तार और अतीक भी याद आएंगे
अनुराग ठाकुर बोले- पहले ही चरण में सपा को याद आए नाहिद हसन, अभी मुख़्तार और अतीक भी याद आएंगे
Share:

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही भाजपा विरोधियों पर हमला और तेज हो गया है। दूसरे चरण के चुनाव से पहले बरेली पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, समाजवादी पार्टी (सपा) फिर से तनाव पैदा करना चाहती है। उनको चुनाव के प्रथम चरण में ही नाहिद हसन की याद आ गई। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, दूसरे चरण में वे आजम खान के बारे में सोच रहे हैं। पांचवे और छठे चरण तक सपा को अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी भी याद आने लगेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, सपा के साथ जाने का मतलब अपराधियों का साथ देना है। आजम खान को लेकर दिए गए अखिलेश के बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रया दी। उन्होंने कहा, वे कभी भी शांतिपूर्ण चुनाव नहीं चाहते। सपा ने लोगों को सताया है। आजम खान वोटर्स और मतदान अधिकारियों को धमकाने के लिए कुख्यात हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश उस शांतिपूर्ण माहौल को नापसंद कर रहे हैं, जिसमें लोगों ने प्रथम चरण में भाजपा को वोट दिया था। उन्होंने आगे कहा कि, आजम खान का बैकग्राउंड तो सभी जानते हैं। वह SC समुदाय के लोगों और महिलाओं पर कैसे टिप्पणी करते थे और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के रूप में ताली बजाते थे और हंसते थे।

सीएम गहलोत बोले- अधिकारियों की वजह से कांग्रेस हार गई थी 2013 का विधानसभा चुनाव

'लोकतंत्र के लिए गैस चैम्बर बना बंगाल, खतरे में हिन्दू..', सुवेंदु अधिकारी का दावा

शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री अठावले ने सिखाई इंग्लिश, बताया क्या होती है Budget की स्पेलिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -