अनुराग ठाकुर बने टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट
अनुराग ठाकुर बने टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हो गए. अनुराग ठाकुर ने प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर रेंक प्राप्त की है। दरअसल 41 वर्षीय अनुराग ठाकुर ऐसे पहले भाजपा सांसद हैं जो टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए हैं। गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर को इस सेना में अधिकारी के तौर पर प्रशिक्षण लेना होगा। अनुराग ठाकुर ने सेना के इस प्रभाग के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इंटरव्यू क्लियर करने के बाद उनका चयन हुआ है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने एक चैनल को बताया कि जब वे आर्मी की ड्रेस में संसद भवन पहुंचे तो उनके साथी सांसद पहले उन्हें पहचान नहीं पाए। मगर जब उन्होंने पहचाना तो वे खुश हो गए। अनुराग ठाकुर ने बताया कि उनके दादा जी फौजी थे और मेरी भी बचपन से ही इस तरह की रूचि थी।

उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की नियमित आर्मी के बाद एक द्वितीय पंक्ति हैं। इसमें स्वयंसेवी सम्मिलित होते हैं। ये स्वयंसेवी वर्ष में करीब एक माह का सैन्य प्रशिक्षण लेते हैं। जिसके चलते आपात स्थिति के समय उन्हें तैनात किया जा सके। टेरिटोरियल आर्मी में भारत रत्न सचिन तेंडुलकर, क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन पायलट आदि शामिल हो चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -