अनुपम खेर निभाते नजर आए सतीश कौशिक की भूमिका, सामने आया जबरदस्त VIDEO
अनुपम खेर निभाते नजर आए सतीश कौशिक की भूमिका, सामने आया जबरदस्त VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक के अचानक निधन के पश्चात् अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा उठा लिया है। सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। पिता के बिना वंशिका अकेली हो गई हैं। मगर उनके पसंदीदा अनुपम अंकल उनका ख्याल अब रख रहे हैं।

वंशिका ने अपनी पहली इंस्टाग्राम रील अनुपम खेर के साथ बनाई थी। इसमें दोनों साथ में डांस करते दिखाई दिए थे। उनके क्यूट अंदाज को बहुत पसंद किया गया। अब वंशिका ने एक और प्यारा वीडियो साझा किया है। इसमें नन्ही वंशिका, अपने अनुपम अंकल संग लंच एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता उन्हें लंच पर लेकर जाते थे। मगर अब अनुपम खेर इस भूमिका को निभा रहे हैं।

अपने वीडियो को साझा करते हुए वंशिका कौशिक लिखती हैं, 'पापा और मैं मैरिएट में नाश्ते और लंच के लिए आया करते थे। मेरे फेवरेट अनुपम अंकल के साथ ये रूटीन रिपीट करना बहुत शानदार रहा। और ऐसा कैसे हो सकता है कि हम साथ हों और रील ना बनाएं। तो ये रही आपके लिए वीडियो अनुपम खेर के साथ।' इस क्यूट वीडियो में वंशिका एवं अनुपम खेर होटल में साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ में बैठकर दोनों स्माइल और पाउट कर रहे हैं। तत्पश्चात, अनुपम खेर फनी प्रतिक्रिया देते हैं। प्रशंसकों को वंशिका और अनुपम का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। 

बॉडीगार्ड द्वारा को धक्का देने पर ट्रोल होने के बाद सलमान ने लगाया विक्की कौशल को गले

शुभमन गिल से जुदा हुई सारा अली खान की राहें

तनाव के कारण बीमार पड़े 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन, अस्पताल में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -