फिर मुश्किल में परमबीर सिंह, दायर हुआ रंगदारी का एक और मामला
फिर मुश्किल में परमबीर सिंह, दायर हुआ रंगदारी का एक और मामला
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने पूर्व सीपी परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का एक और मामला दायर कर लिया है। जी दरअसल बीती रात गोरेगांव पुलिस स्टेशन में यह मामला दायर किया गया है। बताया जा रहा है दायर किये गए केस में शिकायतकर्ता एक बिजनेमैन है जिनका नाम बिमल अग्रवाल है। आप सभी को बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, बर्खास्त किए गए एपीआई सचिन वाजे, सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384,385 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

वैसे आप जानते ही होंगे कि इससे पहले परमबीर सिंह पर केस और शिकायतों का निपटारा करने के एवज में 15 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप लग चुका है। जी दरअसल यह गंभीर आरोप एक बिल्डर ने लगाया था और उन्होंने इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीँ उनके अलावा दूसरे भी कुछ पुलिस अधिकारी थे जिनका नाम FIR में लिखा गया था। ऐसे में मुंबई पुलिस ने कई धाराओं के तहत ये मामला दर्ज किया था। आप सभी जानते ही होंगे कि परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने भी गंभीर आरोप लगाए थे।

जी दरअसल उन्होंने कहा था कि, 'परमबीर के कहने के बाद ही उन्हें निलंबित किया गया था।' इसी के साथ यह भी आरोप लगाया गया था कि परमबीर ने निलंबन को वापस लेने के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके अलावा पूर्व पुलिस कमिश्नर पर भी वसूली के कई आरोप लगाए जा चुके हैं। बीते दिनों ही में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि परमबीर सिंह अब देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे। आपको हम यह भी बता दें कि परमीबर सिंह के अलावा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। इन सभी मामलों में यह आरोप है कि परमबीर सिंह के साथ ये आरोपी भी वसूली के मामले में शामिल थे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ओणम पर नागरिकों को दी बधाई

संयुक्त राष्ट्र का बड़ा बयान, कहा- "बड़ी संख्या में अफगान नियमित माध्यमों से देश छोड़ने।।।।"

मलेशिया के अगले पीएम होंगे इस्माइल साबरी याकूब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -