NCP प्रमुख शरद पवार को एक और झटका, भाजपा ज्वाइन करेंगे पूर्व विधायक सुरेश लाड
NCP प्रमुख शरद पवार को एक और झटका, भाजपा ज्वाइन करेंगे पूर्व विधायक सुरेश लाड
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को एक और बड़ा झटका मिलने जा रहा है। दरअसल, कोंकण में NCP के पूर्व विधायक सुरेश लाड अपना पाला शरद पवार से भाजपा में बदलने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि वे आज मुंबई में डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पार्टी जॉइन करेंगे।

बता दें कि, कुछ माह पहले शरद पवार को एक बहुत बड़ा झटका लगा था,  जब NCP में आए सियासी भूचाल के दौरान अजीत पवार अपने चाचा से अलग हुए थे और कई NCP विधायकों और नेताओं को साथ लेकर भाजपा गठबंधन वाली सरकार में शामिल हो गए थे। हालाँकि, उस समय पूर्व विधायक लाड ने शरद पवार के साथ रहने का मन बनाया था। लेकिन अब वह भी भाजपा से हाथ मिलाने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, बीते दो दिनों में शरद पवार के लिए यह दोहरा झटका है। इससे पहले महाराष्ट्र में हुए पंचायत चुनाव में शरद पवार की NCP को भाजपा -शिवसेना और अजीत की तिकड़ी ने करारी मात दी थी। पवार अपने गढ़ बचाने में भी सफल नहीं हुए थे। ग्राम पंचायत चुनाव में महायुति गठबंधन ने 2 हजार 359 पंचायतों में से 1 हजार 350 पर जीत दर्ज की थी।

'आपका पैसा मोदी जी अडानी को देते हैं और वो दुबई में जाकर...', राहुल गाँधी ने बोला PM पर हमला

दिवाली से पहले सैनिकों को बड़ी सौगात देगी सरकार, राजनाथ सिंह ने मंत्रालय को दिए OROP की तीसरी किश्त जारी करने के आदेश

'कांग्रेस नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन गरीबों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है', छतरपुर में बोले PM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -