'कांग्रेस नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन गरीबों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है', छतरपुर में बोले PM
'कांग्रेस नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन गरीबों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है', छतरपुर में बोले PM
Share:

छतरपुर: मध्यप्रदेश में मतदान के पहले भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के दिग्गज अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी सतना, छतरपुर जिले के दौरे पर हैं। प्रियंका चित्रकूट में हैं। वहीं, राहुल गांधी चंदेरी और अशोकनगर का दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी जबलपुर में रोड शो भी करेंगे।

वही प्रधानमंत्री मोदी आज छतरपुर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होता था तथा दिल्ली में ही खत्म हो जाता था। कांग्रेस के नेता विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाने के लिए ले जाते थे। सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब एक मजाक बन गया था। कांग्रेस के नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन निर्धन लोगों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है। आज बच्चों को पोषण की चिंता ये गरीब का बेटा मोदी कर रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश को पीछे ले जाएगी। कांग्रेस ने सालों तक महिला आरक्षण कानून को लटकाकर रखा। जब हम तीन तलाक पर बिल लेकर आये कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। कांग्रेस ने प्रभु श्री राम को काल्पनिक बता दिया था। आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने इसका विरोध भी कांग्रेस ने किया था। रिवर्स गियर वालों से मध्य प्रदेश के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वतंत्रता के बाद बूंद-बूंद पानी के लिए किसने तरसाया? क्या उस कांग्रेस को सत्ता के लिए तरसाएंगे आप। 100 वर्षों तक सत्ता के लिए तरसाइए, तब इनको पता चलेगा पानी के लिए तरसना क्या होता। दशकों तक जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी केन बेतवा नदियां बहती थीं, फिर इन नदियों को मोदी की इंतजार क्यों करना पड़ा।

दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए 'नकली बारिश' करवाएगी केजरीवाल सरकार ! सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने का इंतज़ार

सांसदों-विधायकों पर 5175 मामले, कई 5-5 साल से पेंडिंग, CJI का आदेश- स्पेशल कोर्ट बिठाओ, एक साल में निपटाओ !

बाबा बागेश्वर के धाम में पहुंचा ये मशहूर क्रिकेटर, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -