अनिल कपूर के कारण इस एक्टर को बदलना पड़ा था अपना नाम
अनिल कपूर के कारण इस एक्टर को बदलना पड़ा था अपना नाम
Share:

जाने माने मशहूर अभिनेता और टेलीविज़न होस्ट अनु कपूर का आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। अन्नू कपूर जब 23 वर्ष के थे तो एक नाटक में उन्होंने 70 वर्षीय बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। इस नाटक को श्याम बेनेगल ने देखा एवं अपनी फिल्म मंडी में साइन कर लिया। अन्नू कपूर को दूरदर्शन के शो अंताक्षरी से पहचान मिली थी।  

अन्नू कपूर के पिता पंजाबी एवं मां बंगाली थी। अन्नू कपूर की मम्मी क्लासिकल डांसर थीं एवं विद्यालय में पढ़ाती थी। वहीं, अन्नू कपूर के पिता गली-नुक्कड़ में परफॉर्म किया करते थे। इस वजह से उनके परिवार को नौटंकीवाला भी बोला जाता था। अन्नू कपूर का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा था। वह अभिनय नहीं बल्कि IAS बनना चाहते थे। हालांकि, आर्थिक तंगी की वजह से वह नहीं बन सके। आरभिंक दिनों में उन्होंने चाय का स्टॉल लगाकर गुजारा किया। इसके अतिरिक्त वह उन्होंने लौटरी की टिकट बेचकर भी गुजारा किया है। 

अपने एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने बताया कि मां से नाराज होकर वह घर छोड़कर भागकर लखनऊ आ गए थे। लखनऊ में गुजारा करने के लिए स्टेज शो के चलते 5 मिनट के लिए गाना गाया करते थे। इसके लिए उन्हें 5 रुपए मिलते थे। अन्नू कपूर ने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी थी। तत्पश्चात, उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। वहीं, जब वह मुंबई आए थे तो सिर्फ 419 रुपए 25 पैसे लेकर आए थे। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी का भी काम किया था। अन्नू कपूर काअनिल कपूर से नाम बदलने का किस्सा भी बहुत दिलचस्प है। अन्नू कपूर एवं अनिल कपूर ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में काम किया। इसमें अन्नू कपूर को सिर्फ 4 डायलॉग बोलने थे। इसके लिए उन्हें 4 हजार रुपए मिले थे। अन्नू कपूर को गलती से 10 हजार रुपए का चेक प्राप्त हुआ। अनिल कपूर को 4 हजार रुपए का चेक मिला। बाद में जब अनिल कपूर बोनी कपूर के साथ यशराज फिल्म्स के अकाउंटेंट के पास शिकायत करने पहुंचे तो अकाउंटेंट ने फाइल चेक की। अकाउंटेंट को एहसास हुआ कि उन्होंने अनिल कपूर का चेक अन्नू कपूर को दे दिया।

ऐसी पैंट पहनकर एयरपोर्ट पहुंच गई उर्फी जावेद, वायरल हुआ VIDEO

महाराणा प्रताप के लुक में गुरमीत ने जीता हर किसी का दिल

कास्टिंग काउच पर इस एक्टर ने किया हैरतंअगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -