CM शिवराज का ऐलान- 'MP में होगा रानी अवंतीबाई कल्याण बोर्ड का गठन'
CM शिवराज का ऐलान- 'MP में होगा रानी अवंतीबाई कल्याण बोर्ड का गठन'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में रविवार को 1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी (Rani Avantibai Lodhi) की 192वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोधी-लोधा-लोध क्षत्रिय महासभा का अटल पथ पर महासम्मेलन हुआ, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) एवं पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) समेत बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर कहा कि रानी अवंतीबाई केवल लोधी समाज की ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव थीं। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। इसके चलते शिवराज सिंह चौहान ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महारानी वीरांगना अवंतीबाई कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। महारानी के बलिदान दिवस पर ऐच्छिक अवकाश भी दिया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोधी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज ने कुछ मांगें की हैं, जिन पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सीएम उमा भारती ने वीरांगना अवंतीबाई को नमन कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महारानी अवंतीबाई के बताए गए मार्ग पर चलकर लोधी समाज देश और राज्य के हित में लगातार काम कर रहा है। महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम राव जुझार सिंह था, जो जमींदार थे। अवंतीबाई की शादी रामगढ़ के राजा लक्ष्मण सिंह लोधी के बेटे विक्रमादित्य के साथ हुई थी। अंग्रेजों से लड़ते हुए 1858 में वे देश के लिए बलिदान हो गईं।

'भारत ने G20 को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया..', दिल्ली आ रहीं बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना, PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

बंगाल विस्फोट में 8 लोगों की मौत, कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची भाजपा, कहा- RDX था, NIA जांच कराई जाए

'कांग्रेस सरकार को तो ISRO पर भरोसा ही नहीं था..', जिस वैज्ञानिक ने झूठे केस में 24 साल यातनाएं सहीं, पढ़ें उन नंबी नारायणन का बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -