केजरीवाल को अन्ना समर्थकों ने दिखाए काले झंडे
केजरीवाल को अन्ना समर्थकों ने दिखाए काले झंडे
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पटना पहुंचने के बाद उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। दरअसल समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थकों ने ही उन्हें काले झंडे दिखाए। अन्ना हजारे के समर्थक केजरीवाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। दरअसल प्रदर्शनकारी नीतिश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने आपस में गठजोड़ कर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। यह गठजोड़ ही गलत है ओर केजरीवाल को उनके साथ नहीं जाना चाहिए। यह कहा गया कि अरविंद ने अन्ना को धोखा दिया। उन्होंने अन्ना हजारे के समर्थन में और केजरीवाल के विरोध में नारे लगाए।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थकों और अन्ना समर्थकों में झड़प भी हुई। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाने वाली महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल यहां कुशल लोक सेवा प्रणाली के माध्यम से नागरिकों का सशक्तीकरण विषय पर आयोजित की गई परिचर्चा पर उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिहार सरकार की ओर से सुशासन पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10.30 बजे केजरीवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ मंच पर मौजूद रहें। दूसरी ओर वे दिन में 2.30 बजे बोध गया के लिए रवाना हो जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी की।

इस दौरान उन्होंने नीतिश कुमार का समर्थन भी किया। उल्लेखनीय है कि नीतिश कुमार ने दिल्ली पहुंचकर यहां आयोजित किए गए बिहार सम्मान समारोह में भाग लिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में नीतिश कुमार के समर्थन में प्रचार करने की घोषणा भी की। बीते सप्ताह दिल्ली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्द बाण चलाए गए। बिहार के इस नए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली नहीं चला पा रहे हैं और बिहार में तो उनका अभी तक कोई प्रभाव नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -