अनमोल की शादी में खर्च हुए करोड़ों रुपए!, चांदी और रेशम से तैयार हुआ दुल्हन का लहंगा
अनमोल की शादी में खर्च हुए करोड़ों रुपए!, चांदी और रेशम से तैयार हुआ दुल्हन का लहंगा
Share:

रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) शादी के बंधन में बंध गया है। अब अनमोल के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। अनमोल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ सात फेरे लिए है। आप सभी को बता दें कि शादी में अंबानी खानदान के मेंबर्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता भी शामिल हुए। अब हम आपको बताने जा रहे हैं दुल्हन बनी कृषा के लहंगे और शादी में हुई डेकोरेशन के बारे में। अपनी शादी में कृषा ने लाल रंग का लहंगा और साथ में हैवी ज्वैलरी कैरी की थी।

आप सभी को बता दें कि दुल्हन कृषा शाह ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से शादी के लिए लाल जोड़ा चूज किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इसी के साथ कृषा शाह का लहंगा चांदी और रेशम से तैयार किया गया था। जी हाँ और इस पर क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ कढ़ाई की गई थी। आपको बता दें कि लहंगा के साथ उन्होंने कढ़ाई किया दुपट्टे कैरी किया था।

कहा जा रहा है कृषा का लहंगा करोड़ों में बना है। उन्होंने अपनी शादी में हीरे और पन्ना जड़ित ज्वेलरी पहनी थी। इसी के साथ उनके सिल्वर थ्री-टियर कलीरे सभी को पसंद आए। आपको बता दें कि अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में शानदार सजावट करवाई थी। फूलों, तोरण और रंग-बिरंगी झालरों से पूरा मंडप सजाया था। इसके अलावा वेडिंग वेन्यू पर गणपति की बड़ी सी मूर्ति भी स्थापित की गई थी। खबरों के अनुसार इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है।

इतने लाख की साड़ी पहन अनमोल की शादी में पहुंची थी नीता अंबानी

बेटे की शादी में झूमकर नाचीं टीना अंबानी, वीडियो आया सामने

अनमोल अंबानी की शादी में पहुंचा बच्चन परिवार, फोटोज और वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -