बॉयफ्रेंड संग नाचते नजर आईं अंकिता लोखंडे, वीडियो हो रहा वायरल
बॉयफ्रेंड संग नाचते नजर आईं अंकिता लोखंडे, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी जिंदगी से जुडी हर एक अपडेट अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। हर दिन उन्हें इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोस को अपलोड करते हुए देखा जाता हैं। अब इसी क्रम में उन्होंने अपना नया वीडियो अपडेट किया हैं जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों का बेहतरीन वीडियो सामने आया है जो सभी को आकर्षक लग रहा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

इस वीडियो में दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' का टाइटल सॉन्ग चल रहा हैं और दोनों उसी पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे इस समय अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का ये वीडियो धूम मचा रहा हैं और फैंस को बड़ा पसंद भी आ रहा हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन दिया है, 'विक्की और अंकी।।।।'

अब फैंस इस पर तेजी से कमेंट्स करने में लग चुके हैं। कोई कपल की तारीफ़ कर रहा हैं तो कोई डांस की। वैसे आपको याद हो तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के समय अंकिता उन्हें न्याय दिलवाने की मांग कर रहीं थीं। वह हर दिन फैंस से रूबरू होती थीं और सुशांत के लिए न्याय मांगने के लिए कहती थीं। वैसे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फैंस ने विक्की जैन को जमकर ट्रोल किया था लेकिन उसी के कुछ दिन बाद अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट के जरिए विक्की जैन के लिए एक खास मैसेज भी दिया था। उसमे अंकिता ने लिखा था कि लोग उनकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं, जिसके चलते वो उनसे माफी भी मांगना चाहती हैं।

तापसी ने शुरू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

प्रदूषण के नाम पर केजरीवाल सरकार ने वसूले 883 करोड़ लेकिन खर्चे मात्र 14, RTI में खुलासा

मंदाना करीमी ने 'कोका कोला' के प्रोड्यूसर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -