जैकी श्रॉफ से मिलने के लिए अनिल कपूर की बेटी ने मारा अभिनेता जितेंद्र को धक्का, वीडियो देखकर फूटा फैंस का गुस्सा
जैकी श्रॉफ से मिलने के लिए अनिल कपूर की बेटी ने मारा अभिनेता जितेंद्र को धक्का, वीडियो देखकर फूटा फैंस का गुस्सा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर पर ट्रोल्स का गुस्सा भड़क उठा है। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, रिया की प्रोड्यूस की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग पार्टी पर उनसे एक भूल हो गई, जिसके कारण उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां रिया जैकी श्रॉफ से मिलने के लिए बिना अगल बगल नोटिस किए आगे बढ़ती चली जा रही हैं।
 
इस बीच वहां खड़े जितेंद्र को उनके हाथ से धक्का लग जाता है तथा वो लड़खड़ा जाते हैं। बगल के लोगों के सहारे जितेंद्र गिरने से बचते हैं। फिर रिया ध्यान देती हैं तथा उनका हाथ पकड़ कर माफी का जेस्चर शो करती हैं। हालांकि रिया फिर जैकी से बात करने लगती हैं, जबकि जितेंद्र वहीं उनका हाथ पकड़े खड़े रहते हैं। ये वीडियो देख हर किसी को जितेंद्र के लिए बुरा लग रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

वहीं रिया को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा- इतनी भी क्या जल्दी थी कि इतने सीनियर एक्टर नहीं नजर आए। दूसरे ने कहा- माफी भी नहीं मांगी गई, इतना घमंड। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। बता दे कि रिया कपूर की थैंक्यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है।

भूमि पेडनेकर ने की शहनाज गिल की तारीफ, कही ये बड़ी बात

भूमि पेडनेकर ने 32 तो शहनाज ने घटाया 12 किलो वजन, जानिए कैसे?

लगभग 3 दशक के बाद इस फिल्म में साथ नज़र आए थे परेश रावल और रोनित रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -