बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा से जुड़ चूका है अंगद बेदी का नाम
बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा से जुड़ चूका है अंगद बेदी का नाम
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर अंगद बेदी 6 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। अंगद ने अपने करियर का आरम्भ बतौर मॉडल किया, जिसके पश्चात् वह मनोरंजन की दुनिया में आ गए। यूं तो अंगद ने अपने करियर का आरम्भ साल 2004 में काया तारण से किया था, मगर उन्हें वास्तविक पहचान रेमो डिसूजा डायरेक्टेड फिल्म फालूत से प्राप्त हुई। 

वही अंगद बेदी अभिनेता बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 वर्ष की आयु में वह रणजी ट्रॉफी का भाग बन गए थे। अंगद इंडियन क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। अंगद दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उसी प्रकार काम कर सकते हैं जैसा सामान्य रूप से राइट हैंड से किया जाता है। ऐसे लोग पूरी दुनिया में सिर्फ 1 प्रतिशत होते हैं। 
 
आपको बता दें कि अंगद बेदी एक शानदार शेफ भी हैं। उन्हें फ्री समय में खाना बनाना पसंद हैं। खबरों कि मानें तो अंगद पहले फिल्म 'काई पो चे' में काम करने वाले थे। मगर कुछ वजहों से उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई। इसी के साथ पहले वह दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी काम करने वाले थे। वही अंगद बेदी का नाम अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। मगर दोनों का रिलेशनशिप अधिक दिनों तक चल नहीं सका। तत्पश्चात, अंगद की जिंदगी में नेहा धूपिया ने कदम रखा।

इस मशहूर एक्ट्रेस के लिए गाना गाने को तैयार नहीं थीं लता मंगेशकर, जानिए क्यों?

इस अभिनेता ने लता को कह दिया था बदसूरत, भड़कने पर जोड़े थे हाथ-पैर

मात्र इतने रुपए थी लता मंगेशकर की पहली कमाई, इस वजह से कभी नहीं की शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -