अपने अफेयर पर अनेरी ने तोड़ी चुप्पी
अपने अफेयर पर अनेरी ने तोड़ी चुप्पी
Share:

TV के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में मालविका के कैरेक्टर से अनेरी वजानी एक हाउसहोल्ड नेम बन गई है। अभिनेत्री आजकल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में कई खतरनाक स्टंट्स करती दिखाई दे रही है। अनेरी अपने स्टंट्स के साथ साथ अपने लिंक-अप्स को लेकर भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अभिनेत्री  का नाम हमेशा ही उनके को-स्टार मिशकत वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।  मिशकत और अनेरी ने स्टार प्लस पर आए TV शो 'निशा और उसके कजिन्स' में साथ काम कर चुके है। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में सुनने और पढ़ने के लिए मिल ही जाती है। हाल ही में अनेरी ने एक पोर्टल से बातचीत में खुलासा किया कि वो प्यार में हैं, लेकिन किसके साथ? 

मिशकत नहीं, अनेरी की लाइफ में कोई और: अनेरी ने अपने और मिशकत की अफेयर की खबरों पर से पर्दा हटाते हुए बोला है कि, 'हां मुझे प्यार है, लेकिन मिशकत से नहीं किसी और से। और मैं इसे दुनिया को बताना भी चाह रही हूं, क्योंकि मैं बहुत एक्साइटेड हूं इस खबर को विश्व के सामने लाने के लिए। लेकिन अभी सही वक़्त नहीं है। अभी मैं इस फीलिंग को एंजॉय करना चाह रही हूं। अभी के लिए, प्यार में होना ही।।। दुनिया की सबसे बेस्ट फीलिंग है।' अपने और मिशकत के लिंकअप के बारे में बात करते हुए अनेरी ने बहुत ही कैंडिडली बोला है कि, 'हम भाई जैसे हैं। आपको देखना चाहिए कि हम एक दूसरे को कैसे ट्रीट करते हैं। हमारा एक ब्रो कोड है। मेरे और मिशकत के मध्य वैसा कुछ भी नही है। हम एक कपल से बढ़कर हैं। हमारा नहीं हो सकता लाइफ में कुछ। हम दो अलग लोग हैं। हम एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हमारे मध्य एक दूसरे को लेकर रिस्पेक्ट है। हम दोनों बहुत हंसते हैं, इसलिए हमें साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।'

अनेरी को हाल ही में उनके पतले फिगर के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है,  इसके उपरांत  अभिनेत्री ने ट्रोल्स को करारा जवाब भी दे दिया था। अनेरी ने कहा- अंगूर खट्टे हैं। जिनके पास है वो फ्लॉन्ट करते हैं, जिनके पास नहीं है वो ट्रोल करते हैं। अनेरी वजानी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 में हंगामा मचाती हुई दिखाई दे रही है। अनुपमा के अलावा अनेरी को सिलसिला बदलते रिश्तों का सीजन 2 और पवित्र भाग्य के लिए भी जाना जाता है।

अभिनय छोड़ने की अफवाहों से परेशान हुई ये एक्ट्रेस, मांग रही काम

DDJ के पहले सीजन को मिला विनर, इस बच्चे ने अपने नाम किया जीत का खिताब

इस मशहूर एक्ट्रेस ने तोड़ी अफेयर पर चुप्पी, कहा- 'हां, मैं प्यार में हूं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -